कला का कोई प्रदेश नहीं होता...


 उल्लास मेला।

जवाहरलाल नहेरू राष्ट्रीय बाल भवन में आयोजित राष्ट्रीय उल्लास मेले का आयोजन किया गया। एक तरफ शिक्षा से जुड़ी बाते और जानकारी हेतु स्टोल रखे गए थे। छ और सात फरवरी 2024 को आयोजित इस उल्लास मेला में टीम गुजरात ने नुक्कड़ नाटक किया।
आसाम,मेघालय,अरुणाचल प्रदेश,लद्दाख,कश्मीर,महाराष्ट्र,राजस्थान जैसे ग्यारह स्टेट अपनी सांस्कृतिक धरोहर का प्रदर्शन करने वाले थे। भिन्न भिन्न प्रांत के कलाकार और इन के साज  के साथ साजिंदे आए थे। जब उन्हें आपस में मिलना होता हम ग्रुप फोटो लिया करते थे। हम बाते करते और स्थानीय संगीत के साधन को देखते और उसे बजाने के बारे में सीखते थे।
ऐसा अन्य राज्य के व्यक्ति और कलाकार भी हमारे साथ करते थे।बाद में हम ने एक दूसरे के संगीत के साधनों को बजाया और अपने कल्चर को पेश किया।तब जाके सारे कलाकार एक साथ बोलते सुनाई दिए की कला का कोई प्रदेश नहीं होता।

Comments

Popular posts from this blog

ગમતી નિશાળ:અનોખી શાળા.

ન્યાયાધીશ અને માસ્તર

અશ્વત્થામા અને સંજય જોષી