विजया मुले


जो दूरदर्शन को नजदीक से फॉलो करते रहे हैं, उन्हें टीवी का मशहूर ऐनिमेटेड गाना ‘एक चिड़िया अनेक चिड़िया’ बेशक याद होगा। 80 दशक के अंत और 90 की शुरूआत में यह गाना घर-घर पॉपुलर हुआ था। गाने को रोजाना दूरदर्शन पर प्रसारित किया जाता था। इस फेमस गाने का निर्देशन कर मशहूर हुईं फिल्ममेकर विजया मुले का 98 साल की उम्र में रविवार को उनके दिल्ली स्थित आवास पर निधन हो गया।

विजया मुले इस 7 मिनट की फिल्म के कारण ही लोगों के दिलों में जगह नहीं बनाई थी बल्कि वह अपने अन्य कामों के लिए भी मशहूर हैं। मुले को बेस्ट सिनेमा राइटिंग के लिए नेशनल अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है। यह केवल फिल्ममेकर नहीं बल्कि फिल्म हिस्टोरियन भी थीं।

मुले ने डॉक्यूमेंट्री फिल्ममेकिंग में भी हाथ अजमा चुकी हैं।। कहा जा जाता है कि विजया मुले पूर्व दिवंगत प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की करीबी दोस्त भी थीं। मुले पटना फिल्म सोसायटी की फाउंडर मेंबर भी रह चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने दिल्ली फिल्म सोसायटी में भी अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। फिल्मों के अलावा मुले ने शिक्षा क्षेत्र में भी काम किया था।

Comments

Popular posts from this blog

ગમતી નિશાળ:અનોખી શાળા.

ન્યાયાધીશ અને માસ્તર

અશ્વત્થામા અને સંજય જોષી