आज मेने खुद से बात की...

आज मेने दोपहर खुद से बात की। मेने माना कि खुद को बढ़ती उम्र के साथ स्वीकारना मुजे  तनावमुक्त जीवन देता है। आप के काम के लिए आप को लोग याद करेंगे,आप की उम्र के लिए या ख़ूबसूरति के लिए नहीं। अगर आप खुद अकेले इतना सब कर पाए हो तो जो बाकी हैं, तुम खुद ही कर लोगे। किसी के ऊपर निर्भर न रहो। आप में बहोत लोग विश्वास कर चुके हैं, तुम खुद पे यकीन रखो।

मेने खुदसे कहा उम्र एक अलग तरह की खूबसूरती लेकर आती है, उसका आनंद लेने के बजाय दूसरी अड़चन को मुजे नहीं छूना हैं।

बच्चों की तरह अब में खिलखिलाउंगा, अच्छा माहौल रखूंगा। थोड़ी देर, शायद पांच मिनिट में शीशे में दिखते हुए अपने अस्तित्व को स्वीकारते हुए बोला 'अब मेरा भी कुछ करूँ'। 

कोई भी क्रीम मुजे गोरा नहीं बनाती, कोई शैम्पू बाल झड़ने से नहीं रोकता, मेरे बाल नहीं जड़ते हैं मगर मुजे मालूम हैं कि कोई तेल बाल नहीं उगाता,  कोई साबुन आपको बच्चों जैसी स्किन नहीं देता। जो हैं वो वैसेही रहेगा,मुजे भी बदलना जरूरी नहीं हैं।

जय गणेश...
जो होता हैं।
ये सब कुदरती होता है। 
आज जो हुआ अच्छा हुआ।
मेने नई सोचके साथ मेरे नए घर में प्रवेश किया। जो जनम से खुद के पास हैं वैसी पुरानी मशीन को maintain करके बढ़िया चला तो सकते हैं, पर उसे हम नई नहीं कर सकते। कोई बदलाव चाहे तो तुम खुद बदलो... क्यो? हर कोई सच्चा बदलाव लाने को समर्थ नहीं, न हमे किसी के लिए ऐसी आस रखके अपना खुदका यूनिक छोड़ना चाहिए। जो तुम्हे बदलाव के साथ स्वीकारने को तैयार हैं, वो सौदागर होता हैं।

कोई बात नहीं अगर आपकी नाक मोटी है तो, कोई बात नही आपकी आंखें छोटी हैं तो, कोई बात नहीं अगर आप गोरे नही हैं।मेरी सुंदरता मेरा जीवन होना चाहिए। मेने कितनो के जीवन मे खुशी फैलाई हैं। भले कुछ खाता हूं, किसी के जीवन के हर खुशी के मौकों को नहीं में नहीं चबाता।भले सामने वाले कि होंठों की shape perfect हैं और आप के नहीं हैं, कोई बात नहीं। हमे हमारे जीबन से परफेक्ट बन के दिखाना हैं। जो भी आज मेरे आसपास हैं, ज्यादातर अपने काम को निपटा के भूलने वाले ज्यादा हैं। कदर शायद कम करेंगे, मगर जब जब उन की सिद्धियों की बात चलेगी, न चाहते हुए हमारी बात होगी। में ऐसा नहीं कि कोई भी हमे जड़ से उखाड़ पाए। गब्बर का बाप 'खुद गब्बर' हूं।
दूसरों से मुजे वाहवाही लूटने के लिए सुंदर दिखने से ज्यादा ज़रूरी है, मेरे काम और सन्मान को बनाये रखकर खुद की सुंदरता को महसूस करना ओर समय को उत्तम तरीके से खर्च करना।

हर बच्चा सुंदर इसलिये दिखता है क्योंकि वो छल कपट से परे मासूम होता है। बडे़ होने पर जब हम छल व कपट से जीवन जीने लगते है तो वो मासूमियत खो देते हैं, बहोत दिनों पहले जब में ओर मेरी बेटी ऋचा हम एठोर गणेशजी के दर्शन करने गए तो मैने उसे कहा 'बेटे, मासूमियत से हमे जीना हैं।' बस, मुजे मेरी मासूमियत ओर मेरे इरादों पर भरोसा हैं। खुद पे भरोसा रखो। जहाँ तुम्हे जरूरत हैं, वहाँ अविश्वास आएगा। आप के ऊपर निर्भर आप पे विश्वास करने खड़े हैं,मगर आप कही और खोए हैं। आप की बच्ची बीमार हैं,आप बाहर है तो आप की फिकर कम करने के लिए वो नहीं बताते। अगर आप किसी को कहेंगे कि ऐसा हुआ। परिवार ने नहीं बताया।तब वो डॉक्टर का रिपोर्ट,फोटो मांगेंगे तो मतलब ये होता हैं कि आप आज तक गलत सोच पाले हुए हैं।जो आप के हैं, आप के पीछे हैं। जो साथ या सामने हैं, वो आप को पिछड़ा सकते हैं। 

मुजे आज क्यो...
ऐसे बहोत विचार आये...

अरे...

ये खाओ, वो मत खाओ 
ठंडा खाओ , गर्म पीयो, 
ये पीओ, ये नहीं पियकरों...
कपाल भाती करो,
सलून में जाओ, 
सवेरे नीम्बू पीयो ,
रात को दूध पीयो,
ज़ोर से सांस लो, 
लंबी सांस लो 
दाहिने से सोइये ,
बायें से उठिये,
हरी सब्जी खाओ, 
दाल में प्रोटीन है,
दाल से क्रिएटिनिन बढ़ जाएगा।

जो कुछ नहीं मानते,वो बहोत कुछ मनवाने का आग्रह रखते हैं। हम मानेगे तो भी साले यकीन नहीं करेंगे। हर नुकसान के लिए आप को ही जिम्मेदार ठहराएंगे।

अरे! अपन मरने के लिये जन्म लेते हैं, कभी ना कभी तो मरना है ही, अभी तक बाज़ार में अमृत बिकना शुरू नहीं हुआ। बस, हर चीज़ सही मात्रा में खाइये, हर वो चीज़ थोड़ी-थोड़ी जो आपको अच्छी लगती है। जो अच्छा न लगे उस से दूर रहें।

अब से में...

टहलने जा पाऊंगा, 
लाइट कसरत करूँगा।  
मेरे ही काम में व्यस्त रहूंगा।,  
खुश रहूंगा ,ओर खिशियो को फैलाने की कोशिश करूंगा। शायद में भूल रहा हूँ। मुजे मेरे ख्वाब पूरे करने हैं, कुछ लोगो के साथ रहने से मालूम पड़ता हैं कि उनके ख्वाब बदलते हैं। जैसे मेरी ऋचा... मेरा ख्वाब आज तक नहीं बदला। में कोशिश करता  रहूँगा मेरी जिंदगी जीने की।

फरकडी:

साहिल मेरी छत हैं, परवेज मेरा आकाश। साहिल लुधियानवी की बीबी ओर परवेज जी की माशूका अमृता प्रीतम ने ये किसी पत्रकार को सवाल के जवाब में ऐसा कहा था। मेंने पहले भी इस वाकये के बारेमें, अमृता प्रीतम के बारे में...  लिखा हैं।

Comments

બહોત ખૂબ.
સચમુચ... અસલી સુંદરતા અંતરમનકી હોની ચાહીએ. યહી હમારી અસલી પહેચાન હૈ.
આભાર યાદ કરવાને કે લીએ.

Popular posts from this blog

ગમતી નિશાળ:અનોખી શાળા.

ન્યાયાધીશ અને માસ્તર

અશ્વત્થામા અને સંજય જોષી