बॉलीवुड के सक्सेस 8 मेकअप..


सिनेमा जगत में मेकअप का हमेशा से ही एक अहम रोल रहा है। पहले के जमाने में किसी जवान एक्टर को बूढ़े के किरदार में दिखाने के लिए उसकी दाढ़ी मूंछों और बालों पर सफेदी लगा दी जाती थी। लेकिन समय के साथ सिनेमा में भी बदलवा आने लगे। जिसके बाद पर्दे पर दिखाए जाने वाले किरदार और सीन पहले से ज्यादा वास्तविक लगने लगे। आज भारतीय सिनेमा भी काफी तरक्की कर चुका है। आज फिल्मों में बूढ़े स्टार्स को जवान और जवान स्टार्स को बूढ़े के किरदार में कुछ ऐसे तैयार किया जाता है, की कोई उन्हें पहचान भी नहीं पाता है। मेकअप आर्टिस्ट घंटों मेहनत करके इन स्टार्स के किरदारों को वास्तविकता बनाने की कोशिश करते है। पहले मेकअप करना और फिर मेकअप उतारना इसके लिए काफी मेहनत लगती है। लेकिन बॉलीवुड में कई बार ऐसा हुआ है जब इन स्टार्स के मेकअप को देखकर पहली नजर में हर कोई धोखा खा गया।

आज के पैकेज में जानिए वो 8 मौके, जब मेकअप आर्टिस्ट ने बॉलीवुड स्टार्स पर किया ऐसा जादू कि सभी देखते रह गए।



राजकुमार राव

राजकुमार राव न्यूटन और स्त्री जैसी फिल्मों से बॉलीवुड को अपने अभिनय का लोहा मनवा चुके है। राजकुमार ने फिल्म राब्ता में 324 साल की उम्र वाले व्यक्ति का किरदार निभाया था। लेकिन फिल्म में उनके किरदार को देखकर उन्हें कोई पहचान नहीं सकता। फिल्म में राजकुमार के मेकअप के लिए विशेष रूप से लॉस एंजेलिस से मेकअप आर्टिस्ट बुलाये गए थे। इन मेकअप आर्टिस्ट ने प्रोस्थेटिक मेकअप से राजकुमार को ऐसा लुक दिया की हर कोई इन्हें देखकर हैरान रह गया था।


अक्षय कुमार

रजनीकांत और अक्षय कुमार स्टारर इस फिम 2.0 का दर्शकों को बेसब्री से इन्तजार है। इस फिल्म में अक्षय विलेन के किरदार में नजर आ रहे है। फिल्म का टीजर रिलीज हो चुका है। जिसमें अक्षय का लुक लोगो को काफी पसंद आ रहा है। अक्षय के किरदार को वास्तविक बनाने के लिए विशेष रूप से न्यूजीलैंड के मेकउप आर्टिस्ट सीन फुट को बुलाया गया है। सीन हॉलीवुड फिल्म अवतार की स्टारकास्ट का मेकअप भी कर चुके है।


कमल हासन

कमल हासन को हर तरह के किरदार निभाने में महारत हासिल है। इन्होंने चाची 420 दशावतारम और इंडियन जैसी फिल्मों में निभाए किरदारों से अपने फैंस को सरप्राइज दिया है। साल 1996 में आई फिल्म इंडियन में उन्होंने एक बूढ़े का किरदार निभाया था। मेकअप के जरिए उनका लुक कुछ ऐसे बदल दिया गया था की फिल्म में दर्शक उन्हीं पहचान भी नहीं पा रहे थे।


अमिताभ बच्चन

फिल्म पा में अमिताभ बच्चन ने प्रोजेरिया पीड़ित लड़के औरो का किरदार निभाया था। जो कम उम्र में भी बूढा दिखाई देता है। इस किरदार के लिए अमिताभ को नेशनल अवार्ड भी मिला था। फिल्म में अमिताभ का मेकअप हॉलीवुड मेकअप आर्टिस्ट क्रिस्चियन टिंस्ले और डोमिनी टिल ने किया था। इन दोनों ने अमिताभ की काया कुछ ऐसे बदल दी थी की दर्शक बिग बी को देख हैरान रह गए।


ऋषि कपूर

ऋषि ने फिल्म कपूर एंड संस में 90 साल के क्यूट दादाजी का किरदार निभाया था। फिल्म के लिए ऋषि को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर के फिल्मफेयर अवार्ड से भी सम्मानित किया गया था। फिल्म में ऋषि के किरदार को वास्तविक बनाने के लिए अमेरिका के मेकअप आर्टिस्ट ग्रेग केनोम की मदद ली गई थी। केनोम ने फिल्म के लिए 2 करोड़ रुपए चार्ज किए थे।


ऋतिक रोशन

ऋतिक ने फिल्म धूम 2 में एक बेहद कूल विलेन का किरदार निभाया था। फिल्म में ऋतिक कई तरह के गेटअप में नजर आए थे। फिल्म की एक सीन में जब ऋतिक एक बूढी महिला की किरदार में देखकर पहली नजर में हर कोई हैरान रह गया था। सबसे दिलचस्प बात ये है की फिल्म में ऋतिक का मेकउप इंडियन मेकअप आर्टिस्ट नहुष पिश ने किया था।



शाहरुख़ खान

शाहरुख़ खान ने फिल्म फैन में डबल रोल किया था। इस फिल्म को देखकर कई लोगों को तो इस बात पर यकीन भी नहीं हुआ था की फिल्म में उनके फैन गौरव का किरदार भी शाहरुख़ ने ही निभाया था। फिल्म के लिए शाहरुख़ खान का मेकअप भी ग्रेग केनोम ने ही किया था।



आमिर खान

3 इडियट्स के प्रमोशन के दौरान आमिर कुछ गेटअप में सौरव गांगुली के घर पहुंचे थे। सौरव के गार्ड्स आमिर को पहचान नहीं पाए थे। इसलिए उन्होंने आमिर को सौरव के घर में एंटर होने दिया। लेकिन बाद में पता चला की ये आमिर का प्रैंक था और सौरव ने उन्हें अपने घर डिनर पर बुलाया था।


सरकुम:

मेकप से रूप बदलता हैं, समज नहीं।
मेकप वाली जिंदगी से कुछ लोग खेल खेलते हैं।
जो सच हैं जो दिखाते नहीं, सच नहीं हैं उसे दिखाते रहते हैं।
प्यार सच हैं, दिखाई नहीं देता, हा सच्चे प्यार से भरोसा बढ़ाता जा रहा हैं।

मुजे मेकप पसंद नहीं हैं।
मेने जो सच हैं, देखा हैं सिर्फ सच को देखता हूँ।
में प्यार करता हु, ओर निभातभी हूं। मेरे जीवन मे कोई मेकप नहीं हैं।

25.1

Comments

Popular posts from this blog

ગમતી નિશાળ:અનોખી શાળા.

ન્યાયાધીશ અને માસ્તર

અશ્વત્થામા અને સંજય જોષી