राम सीता और दंपति


राम और सीता
विश्वमें सर्वाधिक चर्चा में रहने वाले सीता और राम। जब भी दंपति में कोई तकरार होती हैं तो उन्हें सीताराम का उदाहरण दिया जाता हैं। 
सीताजी जब रामजी के पास थी उन्हें सुनहरा हिरन,सोने का हिरन लेनाथा। जब पूरी सोने से भरी लंकामें सीताजी थी तब उन्हें राम चाहिए थे। वो राम राम का जाप करती थी।
ये हमारी मानसिक स्थिति का उदाहरण हैं। हमारे में नहीं सती सीताजी की भी मानसिकता यही रही हैं। वैसा ही राम के लिए भी कहा जा सकता हैं। जब रावण सीतामाता का अपहरण करके माता सीता को ले गया तब रामजी सीते... सीते... करके लंका पहुंच गए। जब वो 14 साल बाद सीताजी के साथ अयोध्या आये तो एक धोबी के कहनेपर उन्होंने सीताजी का त्याग किया।
ऐसा क्यों होता हैं।

अगर घरमे बीबी कुछ सवाल करे तो हम परेशान हो जाते हैं। अगर बीबी को डांटकर बोलदे की तुम सवाल ज्यादा करती हो, मेरा दिमाग छटक जाता हैं। न खोने से या लड़ाई से दूर भागने वाली बीबी दो दिन सवाल नहीं करती तो हम परेशान हो जाते हैं। आज क्या खाना पकाऊ? इस सवाल के जवाब में ज्यादातर पति परेशान रहते हैं। मगर जो बीबी ने पूछे बगैर खाना पकाया तो समस्या हो जाएगी। क्यो, ऐसी मानसिकता क्यो।

कभी हमे ऐसा होता हैं...

@...
मेरी  माताजी...
मुजे हर बात पे पूछती हैं।
मेने उन्हें एकबार गुस्सा होक मना किया कि आप मुजे ऐसे न पूछताछ करे। मेने उन्हें जल्दबाजी में ये कहा कि आप मुजे समज नहीं पा रही हैं। आप मुजे कभी नहीं समजोगी, आप अपनी सोच के साथ ही जिलो। अब मुजे उस बात का दुःख हैं कि मैने मेरे माताजी को ऐसा कहा। आज में जो हु ओर आगे जो होगा माताजी के आशीर्वाद ओर सहयोग से होगा। वो मेरी हैं। मुझपर उनका अधिकार हैं।  वो मेरी सरकार हैं। मेने उन्हें इस के लिए माफ करने को भी कहा।रोकर मेने माफी माँगी ओर कहा की आप मुजे टोकिये,सवाल करिए आप के बगैर में अब में न रहूंगा। मा का प्यार कम नहीं हुआ मगर उनके सवालो के बगैर मुजे कुछ बेचैनी रही थी। आज भी उनको ऐसा कहने के कारण में अपने आप को कोस रहा हूँ। परिवार में जो आपको सबसे ज्यादा प्यार करेगा वो ही आपको सबसे ज्यादा काम करवाएगा ओर सवाल भी करेगा।

@...
मेरे एक दोस्त के घर में रोज एक सवाल आता हैं। सवाल सिर्फ सवाल हैं,मगर दोस्त एक ही सवाल से परेशान हैं। उन्होंने  दो शादी की हैं। पहली बीबी जिंदा हैं। दोनोने तलाक लिया हैं। तलाक मेरे दोस्तन ही माँगा था। अब दूसरी बीबी कहती हैं, तुम पहली बीबी को मिलते हो। अब दोनों अलग हो गए हैं। उस औरत ने भी दूसरी शादी करली हैं। एक सीआरसी को.कॉर्डिनेटर से उन्होंने शादी करली हैं।दोनों अलग शहरमें रहते हैं।फिर वो  नहीं मां रही हैं। मेरे दोस्त ने कहा अगर मुजे मिलना होता तो में ही तलाक क्यो लेता क्यो तलाक माँगता।

@...
भगवान राम और सीता माताकी मनोस्थिति ऐसी न थी। ये मनोभाव हैं। रामजी ओर सीताजी के उदाहरण से हमे दूर की नहीं जो पास हैं ,अपना हैं उसे महत्व देनेका इशारा किया हैं।मनोभाव हमारे हैं, उसके ऊपर हमे खुद विजय प्राप्त करना हैं। साथ साथ जो होगा, जो होगा अच्छा होगा।

@...
एक लड़की।
उसका नाम भाविका।
भाविका के बड़े भाई तम्बाकू ओर जर्दा वाला  मसाला खाया करते थे। भाविका भी अपने भाई से सुपारी लिया करती। ऐसा करते करते उसे भी आदत हो गई। भाविका ने अभी अभी 25 जनवरी को शादी की हैं। एक बार उसके पति को ये बात मालूम पड़ी। अब वो मानने को तैयार नहीं हैं कि भाविका सोपारी या तम्बाकू नहीं खा रही। मेने भी बहोत सालो तक गुटखा चबाया हैं। अब कभी कभी सुपारी खाता हूं। फिर से भाविका... मेने उसे पूछा उसने आखिरी बार मसाला कब खाया था। भाविका ने कहा 'जब हमारी शादी हुई और हम माताजी के दर्शन को गए उस दिन से उसे छोड़ना शुरू किया। शायद उसके एक महीने तक छुटपुट या कोई और स्वरूप मे जर्दा या तम्बाकू चबाई हैं। मगर अब तो कितने महीने हुए वो भी मालूम नहीं। मेने कहा 'तुम भाविका की बात मानते क्यो नहीं? उसके पति ने मुजे कहा 'अगर में मानलुगा तो शायद वो फिरसे खाना शुरू करदेगी। मेने कहा ये बाते तुम में तकरार बढ़ा सकती हैं। मेरे सवाल को सुनकर वो हंस के बोल 'तकरार भी तो उन्हों से करनी हैं ,जहाँ मुजे जितना नहीं हैं।' क्यो की वो मुजे प्यार करती हैं।

कोई भी कारण हो...
हम पास हैं उसे भूलकर,
जो हमारे पास नहीं हैं उसका ही हम विचार करते हैं। मेने मेरे ब्लॉग में हेंडर में लिखा हैं...


@#@

कुछ ऐसा नहीं की हम न कर पाए! हम आज वोही करते हैं जो हम सोचते हैं! हमें ऐसा सोचना चाहिए जो हम नहीं कर पाते हैं!

Comments

Popular posts from this blog

ગમતી નિશાળ:અનોખી શાળા.

ન્યાયાધીશ અને માસ્તર

અશ્વત્થામા અને સંજય જોષી