Sir फाउंडेशन


सिद्धारामजी मशाले ओर बाला साहब वाघ।उनका नाम आप के लिए शायद नया हो सकता हैं।महाराष्ट्र में आए नाम आज शिक्षा से जुड़े अग्रिम नाम में से एक हैं।
वर्ष 2006 से शुरू हुआ एक फाउंडेशन।नाम स्टेट रिसर्च एंड इनोवेशन फाउंडेशन।उसे SIR(सर) फाउंडेशन से भी जाना जाता हैं।बालासाहब ओर सिद्धरामजी ने अपने साथ दूसरे लोगो को जोड़ के 10 व्यक्तियो से इसकी शुरुआत की।
आज उसे बारह साल हो गए।सृष्टि सन्मान:2018 में उन्हें सन्मानित किया गया।ये महाराष्ट्र के शिक्षकों और नव विचारको का सन्मान हैं।इन दोनों साथियो के बारे में पहले भी यहाँ लिखा गया हैं।
महाराष्ट्र के सरकारी स्कूल के बच्चो के लिए क्रिएटीविटी वर्कशॉप ओर इनोवेशन करने वाले अध्यापको को खोजनेका काम वो दिनरात कर रहे हैं।सृष्टि सन्मान के लिए पद्मश्री अनिल गुप्ता जी के कर कमलोसे उन्हें सन्मानित किया गया।साथमें सृष्टि के अन्य महानुभाव भी जुड़े।में मेरे मित्र और सर फाउंडेशन को आज के दिन बधाई देता हूँ।

@#@
कुछ भी करने का विश्वास रखो।सब कुछ सम्भव हैं।मगर उस के लिए विश्वास के साथ श्रद्धा  महत्वपूर्ण हैं।

Comments

Popular posts from this blog

ગમતી નિશાળ:અનોખી શાળા.

ન્યાયાધીશ અને માસ્તર

અશ્વત્થામા અને સંજય જોષી