सुविधा मंत्र....

जैसा कि सभी को पता है कि भीषण गर्मी शुरू हो चुकी है और घर घर एयर कंडीशनर चलने लगे हैं। अधिकतर लोगों की आदत है कि वह अपने AC को 20-22 डिग्री पर चलाते हैं और ठंड लगने पर दोहर व कंबल आदि ओढ़ लेते हैं। इससे दोहरा नुकसान होता है। आईये जानते हैं कैसे:

क्या आपको पता है कि हमारे शरीर का तापमान 35 डिग्री सेल्शियस होता है। शरीर 22 डिग्री से 39 डिग्री तक का तापमान सह सकता है। इसे कहते हैं human body temperature tolerance. तापमान के इससे कम या अधिक होने पर शरीर प्रतिक्रिया करने लगता है जैसे छीकें आदि।

जब आप 20-21 डिग्री पर AC चलाते हैं तो यह तापमान शरीर के सामान्य तापमान से कम है और इससे शरीर में hypothermia नाम का एक process शुरू हो जाता है जो रक्त प्रवाह (blood circulation) को प्रभावित करता है और शरीर के कुछ अंगों में रक्त ठीक प्रकार से नहीं पहुंच पाता। इसके long term में बहुत नुकसान होते हैं जैसे गठिया आदि बीमारियां।

अधिकतर समय AC में बिताने से पसीना नहीं आता जिससे शरीर के toxins बाहर नहीं निकल पाते और long term में इससे भी कई बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है जैसे skin allergy or itching, high blood pressure आदि। जब आप AC इतने कम तापमान पर चलाते हैं तो उसका कंप्रेसर लगातार फुल एनर्जी पर चलता है फिर चाहे वह 5 स्टार ही क्यों न हो, अत्यधिक बिजली फूंकता है और उसका पैसा आपकी जेब से जाता है।इसमें क्या बुद्धिमानी है कि AC को पहले 20-21 पर चलाएं और फिर चादर ओढ़ लें। इससे बेहतर है कि AC को 25+ डिग्री पर चलाएं और पंखा भी चला लें।इससे बिजली भी कम खर्च होगी और आपका शरीर का तापमान भी सीमा में रहेगा और उसे कोई नुकसान भी नहीं होगा।

इसका एक और फायदा है कि जब AC कम बिजली खर्च करेगा तो बिजलोघरों पर भी दवाब कम होगा औऱ अंततः global warming में भी कमी आएगी।मान लीजिए AC को 26 पर चला कर आप लगभग 5 यूनिट बिजली प्रति AC प्रति रात्रि बचाते हैं और यदि ऐसा 10 लाख घरों में होता है तो आप 50 लाख यूनिट बिजली प्रतिदिन बचाते हैं।कृपया विचार करें और अपने AC को 25 डिग्री से नीचे बिल्कुल न चलाएं। अपने शरीर और वातावरण को स्वस्थ रखें।

आधुनिक समय में ये स्वयं स्पस्ट हैं कि तकनीक के साथ अगर स्वास्थ्य को भी आगे न बढ़ाया जाए तो बहोत सारी बीमारिया तो राह देखकर बैठी हैं।हमें अपने स्वास्थ्य के बारे में सोचना ओर समजना पड़ेगा।चलो हम धरती को हरियाली बनाये ओर जीवन को आसान करें।

@#@
मेने ऐसे लोगो को देखा हैं जो AC के बिना नहीं रह पाएंगे।नही रह पाते।क्यो की वो अब उसके ऊपर निर्भर हैं।

Comments

Popular posts from this blog

ગમતી નિશાળ:અનોખી શાળા.

ન્યાયાધીશ અને માસ્તર

અશ્વત્થામા અને સંજય જોષી