सब कुछ सम्भव है...

कुछ लोग खास होते हैं।
कुछ लोगो के अहसास भी खास हिट हैं।टीवी चैनल और न्यूज़ पेपर में पढ़ा।समाचार दुखद थे। वैश्विक विज्ञानी ओर विश्व में बहोत से लोगो के प्रेरक स्टीफन हॉकिंग का देहांत हुआ।कह सकते हैं कि ब्रमांडमे वो विलीन हो गए।आज के दिन बहोत सारे लोग पैदा हुए होंगे,बहोत से लोग मर भी गए होंगे।
मगर,स्टीफन....

उनका जन्म 8 जनवरी 1942 के दिन  लंडन हुआ था।गेगेलियो के जन्म दिवस पर वो पैदा हुए थे। विश्व के गणित शात्री स्टीफन हॉकिंग 21 साल के थे तभी उनको मोटर न्यूरॉन डिसीस नाम की बीमारी हुई।  चिकित्सको ने कहा की ऐसी बीमारी वाले व्यक्ति ज्यादा से ज्यादा 2 साल जी सकते है। उन्होंने कहा कि मेरे हाथ काम नहीं कर रहे है, किन्तु मेरा दिमाग तो काम कर सकता है!? 
बस इसी काम या विचार को लेकर उन्होंने काम शुरू किया।ब्लेक होल के बारे में  उन्हों ने रिसर्च किये। कुछ सालों बाद बीमारी के कारण उनकी आवाज भी चली गई उन्हों ने रोबॉटिक आवाज को अपनी आवाज बना दी।  शरीर का 90% पार्ट काम नही करता था।

एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि मुजे मोत का डर नही है ओर मुजे  मरने की जल्दी नही है। मेरे ऊपर जिम्मेदारी हैं।मेरे  बहोत सारे काम है,जो पूरे कर ने है। उनकी  पूरी जिंदगी एक कुर्सी में पसार हुई।  उनको लिखने का शोख था।  मगर वो लिख नही पाते थे। अपने सहयोगी की मदद से 1988 में  एक बूक लिखी 'अ ब्रीफ हिस्ट्री ऑफ टाइम '। ये बुक कुछ ही महीनों में विज्ञान के क्षेत्र में बेस्ट सेलर बूक बन गई। खगोल भौतिकशास्त्रमें आइनस्टाइन के बाद सबसे ज्यादा उनका प्रदान महत्व पूर्ण है।विश्वमें  उनको आइनस्टाइन नंबर 2 कहा जाता था। उन्होंने 1993 में दूसरी बूम 'ब्लेक होल्स एन्ड बेबी यूनिवर्सिस एन्ड अधर असेसद नामक किताब  प्रकाशित किया। 2001 में  ' ध यूनिवर्स इन अ नतशेलद पुस्तक ने भी विज्ञान जगत में सबसे अलग विचार के लिए धूम मचा दी।

अपनी पुत्री के साथ मिलके उन्होंने अपनी आत्मकथा भी  लिखी।हॉकिंगने एक कोंफ़र्न्स मे बताया था कि पृथ्वी पर बढ़ती जनसंख्या ओर ऊर्जा के कारण 600 साल बाद पृथ्वी अगन गोला बन जाएगी।उनका मानना हैं कि एसा होने का कारण भी मनुष्य ही होगा। टेक्नोलॉजी विनाशकरी साबित हो सकती है।

उनसे जुड़ी बातोंका योग तो देखो।गेलेलियो के पुण्यतिथि पे उनका जन्म हुआ और आईन्स्टाइन के जन्मदिन पर उन का देहांत हुआ था।आज के दिन उतना ही।अब उनके बारे में फिर बात करेंगे।

#मेरे दोस्त की सहाय...

Comments

Popular posts from this blog

ગમતી નિશાળ:અનોખી શાળા.

ન્યાયાધીશ અને માસ્તર

અશ્વત્થામા અને સંજય જોષી