हग क्यो किया...


             कुुुछ दिन पहलेकी बातहैं।हमारे देश के उपराष्ट्रपतिपर के लिए चुने गए मुप्पावारपु वेंकैया नायडू अपने वाक चातुर्य और बुद्धिमानी के लिए जाने जाते हैं। उनके वाक चातुर्य का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि प्रत्याशी घोषित होने से कुछ सप्ताह पहले मई में पार्टी के एक कार्यक्रम में उत्सुक पत्रकारों ने उनसे सवाल किया था। कुछ समाचारपत्रों और टीवी चैनलों द्वारा अप्रैल माह से ही नायडू को उपराष्ट्रपति पद के लिए संभावित दावेदार बताया जाने लगा था।

30 मई को पत्रकारों ने जब इस संदर्भ में उनसे सवाल किया था तो उन्होंने चिर-परिचित शैली में जवाब देते हुए कहा था, 'न मैं राष्ट्रपति बनना चाहता हूं, न उपराष्ट्रपति.. मैं सिर्फ 'उषा-पति' बनकर खुश हूं।' उषा नायडू की पत्नी का नाम है। किसान घर में जन्मे, युवा हुए तो संघ से जुड़े आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले में एक किसान परिवार में पैदा होने वाले नायडू बचपन में खेलने के दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े। एक मामूली कार्यकर्ता से सफर शुरू करने वाले 68 वर्षीय नायडू भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद तक पहुंचे।
उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सबसे करीबी माना जाता है। राजनीति के मैदान में भी नायडू जुझारू रहे हैं। 1975 से 77 के बीच आपातकाल में नायडू ने इंदिरा सरकार के खिलाफ आंदोलन में हिस्सा लिया था। गिरफ्तार होने तक भूमिगत रहे नायडू आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के स्कूलों में सरकार विरोधी पर्चे बांटा करते थे। किसी को संदेह नहीं हो इसलिए वह स्कूटर पर महिला कार्यकर्ता के साथ निकला करते थे। उनके खिलाफ संजय गांधी की सभा में व्यवधान करने का आरोप लगा था। एक जेल से दूसरी जेल में भेजने के क्रम में उन्हें हथकड़ी पहनाई जाती थी।
इंदिरा गांधी ने जब 1980 में आंध्र प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री एनटी रामाराव को बर्खास्त किया था तब जनता पार्टी में रहे एस. जयपाल रेड्डी के साथ प्रमुख विपक्षी प्रवक्ता के रूप में नायडू राष्ट्रीय पटल पर आए। दक्षिण भारत में भाजपा एक कमजोर पार्टी मानी जाती थी।साउथ इंडियामें भाजपा को पहचान देने वाले नायडू जी आज उपराष्ट्रपति हैं।दक्षिण भारत से वो पहले व्यक्ति थे जो भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हो।
अब बात करते है नायडू के हग की।
जब केजरीवाल दिल्ही के CM बने तब उनकी पत्नी ने उन्हें केमेरे के सामने किस किया था।केजरीवाल नायडू से 30 साल छोटे हैं।केजरीवाल हाई प्रोफाइल फेमेली से आते हैं।
व्यक्ति के पास अभिव्यक्त होने के लिए कोई शब्द नहीं रहते तब वो उसे बाहोंमे भर लेता है,हग करता हैं।विश्व के अन्य देश ओर हमारे देश के फ़िल्म ओर खेल से जुड़ी व्यक्ति किस ओर हग करती है,जाहिर जीवन में जुड़े लोग जाहिर स्थल पे ऐसा नहीं करते।
सन्मान देने के लिए हम चरणस्पर्श करते हैं।किसीका स्पर्श जीने की आशा बढाता हैं।चरणस्पर्श से सन्मान मिलता है।हग से प्राप्त होता हैं होंसला।जिन्होंने खेत से शुरू करके केंद्रीय नेता,मंत्री और अब उपराष्ट्रपति बनने की सफलता प्राप्त करने वाले को जीवन पर्यंत निभाने वाली व्यक्ति अगर हग करती हैं तो कुछ गलत नहीं है।
उषा पति आज उपराष्ट्रपति है।वो क्या इतजार करती के सभी मीडिया और व्यक्ति उनके घर से चले जाय तब जाकर एकांत में हग करू।हो सकता हैं मगर हर बार हुए हग को बुरी नजर से देखने की आवश्यकता नहीं हैं।
जिंदा रहने के लिए कभी कभी सिर्फ छूलेना भी कई दिन जिंदा रहने का जरिया होता हैं।और ऐसे जरियों के बाद ही हग करने का अधिकार मिलता हैं।छूलेने से अनंत तक के आनंद प्राप्त करने का एक ही सकल्प हैं सफलता के लिए बिना रुके काम।
#जय हो
#m. नायडू 
#love & Hug

Comments

Popular posts from this blog

ગમતી નિશાળ:અનોખી શાળા.

ન્યાયાધીશ અને માસ્તર

અશ્વત્થામા અને સંજય જોષી